ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी में व्यापारियों द्वारा बाजार खोलें जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आवास पर किए गए प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नई नवाब ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश पर तीखा हमला करते हुए कहा की एक और सरकार आम जनता के हित के लिए एक के बाद एक फैसले ले रही है तो वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष इस कोरोना महामारी के दौर में अपने घर में व्यापारियों से प्रदर्शन कराकर षड्यंत्र करने का काम कर रही है, नवाब ने आंदोलन कर रहे व्यापारियों को कांग्रेस की बी टीम बताया, उन्होंने कहा कि अपने आवास में बुलाकर नेता प्रतिपक्ष सरकार के खिलाफ षड्यंत्र करने का काम कर रही है जबकि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी शहरों और जिलों की रिपोर्ट मंगाई गई है जिसके बाद उस हिसाब से आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजार खोला जाएगा बावजूद इसके नेता प्रतिपक्ष द्वारा इस महामारी में निंदनीय राजनीति की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *