मयूर सैनी की रिपोर्ट

लक्सर (हरिद्वार) – लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुंडाखेड़ा कलां गांव मे 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत से हड़कंप मच गया। बंद पड़े मकान से महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की आंख पर चोट के निशान और मुँह में कपड़ा ठुसा पाया गया है। परिजनों ने भी महिला की हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि आज सुबह जब महिला काफी देर तक नहीं उठी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाने पर भी वह नहीं बोली। उन्होंने मकान की छत से चढ़कर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। देखा कि महिला मृत अवस्था में पड़ी है और उसकी आंख में चोट लगी है जिससे खून बह रहा था। महिला के मुंह में कपड़ा ठुंसा गया है। जिससे साफ स्पष्ट होता है कि महिला की हत्या की गई है।

वही मौके पर पहुँचे सीओ लक्सर विवेक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा की महिला की मौत कैसे हुई। फिलहाल मृतक महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम के साथ ही पुलिस टीम लगा दी गई है और जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *