हरिद्वार – हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से पर्यावरण के संरक्षण और ऑक्सीजन के महत्व को समझते हुए एक ऑक्सीजन लेन बनाई जा रही है। नहर पटरी पर बनाई गई 2 किलोमीटर लंबी ऑक्सीजन लेन में बरगद, नीम, पीपल, आंवला जैसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाए जाएंगे।

पर्यावरण दिवस के मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक रावत, सचिव ललित नारायण मिश्र ने ऑक्सीजन लेन में पौधारोपण किया। दीपक रावत ने बताया कि आने वाले समय में यह लेन ना सिर्फ शहर के सौंदर्य को बढ़ाएगी बल्कि पर्यावरण के लिए भी काफी लाभदायक होगी। पर्यावरण दिवस पर लोगों को घरों में सब्जियां और अन्य पौधे उगाने के लिए बीज भी बांटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *