हरिद्वार – प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले अपर रोड पर व्यापारियों द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने सरकार से माँगे पूरी करवाने के लिए घंटे घड़ियाल बजाए। व्यापारियों ने एक स्वर में मांग की सरकार को व्यापारियों में फूट डालने की नीति से बाज आना चाहिए और शीघ्र ही राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी और उसका व्यापार अंतिम सांसे ले रहा।

महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को जमीनी स्तर पर सर्वे करवाकर प्रत्येक व्यापारी को दो/दो लाख रुपए का राहत पैकेज देने के साथ ही हरिद्वार की सभी सीमाएं खोल देनी चाहिए। कोविड के नियमों का कठोरता से पालन करवाते हुए चार धाम यात्रा के साथ-साथ ट्रेन भी प्रारंभ किया जाए, दुकानों का खुलने का समय सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक किया जाए।

इस अवसर पर युवा व्यापारी नेता अमन शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को शीघ्र ही सदन की बैठक बुलाकर बिजली, पानी, सीवर, हाउस टैक्स, जीएसटी और स्कूल की फीस तुरंत माफ करनी चाहिए।

श्री गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल के महामंत्री अतुल चौहान ने कहा कि यदि 8 जून के बाद भी व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी गई तो हरिद्वार का व्यापारी देहरादून की और पैदल मार्च करेगा।

विरोध प्रदर्शन करने वालो में सागर सक्सेना, अजय रावल, सुनील कुमार, सुरेश शाह, सूरज कुमार, मधूसुदन शर्मा, आयुष पाराशर, बिट्टू सांई, शुभम् अग्रवाल, आशीष रावत, संदीप कुमार आदि व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *