हरिद्वार – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की उत्तराखंड पश्चिम प्रांत शाखा ने गोविंदपुरी पार्क में वृक्षारोपण किया। संस्था के महासचिव जे के मोंगा ने बताया की करोना महामारी ने सबको दिखा दिया है कि अगर हम वृक्ष नहीं बचाएंगे तो जीवन के लिए अत्यंत जरूरी ऑक्सीजन को भी तरस जाएंगे। संस्था के अध्यक्ष बीपी गुप्ता ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने तुलसी के पौधों का वितरण किया। तुलसी हर घर में होना जरूरी है यह भारतीय संस्कृति का तो परिचायक है साथ ही इस के औषधीय गुण इसको एक अनमोल पौधा बनाते हैं।

भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की शाखा प्रमुख अन्नपूर्णा बदूनी रश्मि मोंगा, आशा सारस्वत प्रीत कमल, दर्शन कुमार शर्मा एससी कुकरेजा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *