लक्सर (हरिद्वार) – उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत लक्सर पहुँचे जहाँ उन्होंने काँग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वीरेंद्र रावत ने लक्सर स्थित भारत हॉस्पिटल को एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी भेंट किया।

इस दौरान वीरेंद्र रावत ने कहा कि नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे। कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता और गाइडलाइंस का पालन करना बेहद जरूरी है। सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही मास्क व सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करते रहना चाहिए। साथ ही डॉक्टर की सलाह पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी दवाएं लेना भी आवश्यक है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के समन्वयक आशीष सैनी ने बताया कि विगत कई दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सहयोग से कांग्रेस कार्यकर्ता खानपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 हजार खाद्यान्न किट,1 लाख मास्क, 20 हजार सैनिटाइजर बांटे जा चुके हैं। यह कार्यक्रम यथासंभव साधनों से आगे भी चलता रहेगा।

इस अवसर पर ईश्वर चन्द अग्रवाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी समन्वयक आशीष सैनी, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सैनी, पंकज सैनी, मौ.आरिफ दरगाहपुर, सनव्वर अली राजा, विकास चौधरी, डा नईम, पूर्व प्रधान जगवीर सिंह, पं सीताराम शर्मा, विकास चौधरी, सुक्रम चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *