देहरादून – प्रदेश में कर्फ्यू की वजह से कोरोना के आंकड़ों में काफी कमी आई है, लेकिन संक्रमण अब भी लोगों को अपनी चपेट में रहा है। इसी को धयान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू एक बार फिर बढ़ाया है। सरकार ने कोविड संक्रमण की वजह से अभी कर्फ्यू में ढील देने के पक्ष में नही दिखाई दे रही है। हालांकि प्रदेश के तमाम व्यापारी संगठन सरकार से कर्फ्यू में ढील देने की मांग करते चले आ रहे है।
सरकार ने कर्फ्यू को 15 जून तक बढ़ाते हुए कुछ आंशिक राहत दी है। जिसके तहत किराना की दुकानें 9 ओर 14 जून को खोलने की अनुमति मिली है, तो वही शराब की दुकानों को भी इस बार कर्फ्यू में 9, 11 ओर 14 जून को खोलने की अनुमति प्रदान की है।
देखिये पूरा आदेश ..











