हरिद्वार – टीकाकरण को लेकर राहुल गांधी द्वारा उठाये गए सवालों पर उत्तराखंड के गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने तंज कसा है। स्वामी यतीश्वरानंद ने राहुल गांधी को कामचोर बताया है। अपने ट्विटर अकाउंट से स्वामी यतीश्वरानंद ने ट्वीट कर लिखा है कि “कोविड टीकाकरण में भारत तो आत्मनिर्भर बन गया है। लेकिन देश जानना चाहता है कि इस संकट काल मे आप “कामचोर” बनकर कहाँ छिप गए हो? जब जब देश पर संकट आता है, आखिर आप गायब क्यों हो जाते है? वैसे अभी आप कौन सी नई ट्रेनिंग लेकर अवतरित होने वाले है?

