हरिद्वार – ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष व भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक मुनीश सैनी द्वारा सेवा ही संगठन पार्ट 2 कार्यक्रम चलाया गया है। इस कार्यक्रम के तहत कलियर विधानसभा के तमाम गांव में कोरोना सुरक्षा किट बाटी जा रही है। लगातार चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत रविवार को इमली खेड़ा गांव के 200 ग्रामीणों को कोरोना सुरक्षा किट वितरित की गई।

कार्यक्रम में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और बीजेपी ओबीसी मोर्चा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी भी शामिल हुए। इस दौरान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा भाजपा सरकार द्वारा इस वैश्विक महामारी में आमजन के लिए कराए जा रहे हैं कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। वही राकेश गिरी ने मुनीश कुमार सैनी द्वारा कोरोना महामारी से ग्रामीणों को बचाव के लिए कोरोना सुरक्षा के लिए बांटे जा रहे किट की सराहना की और भविष्य में इस तरह की सेवा भाव कार्य जारी रखने की आशा भी प्रकट की।

मुनीश सैनी ने कलियर विधानसभा के सभी ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र की जनता के लिए जनहित में वह लगातार कार्य करते रहेंगे।

कार्यक्रम में अर्जुन सैनी, मास्टर प्रमोद कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, योगेश सैनी, अर्जुन सिंह, पंकज पाल, अनुज सैनी, संजय सैनी, किरण पाल सैनी, आलम, मेहताब, विजेंद्र पाल, अंकित चौधरी , अंकित शर्मा, आशीष सैनी और अभिषेक सैनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *