देहरादून – प्रदेश में कोरोना की वजह से कर्फ्यू को 15 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू में इस बार कुछ दुकानों को कर्फ्यू के दौरान 2 दिन तो कुछ को 3 दिन खोलने की अनुमति दी गई है। कांग्रेस ने कर्फ्यू के दौरान किराने की दुकानें 9 और 14 जून को जबकि शराब की दुकानों को 9,11 और 14 जून को खोलने की अनुमति को लेकर निशाना साधा है, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि त्रिवेंद्र जी की भी प्राथमिकता शराब थी और तीरथ जी की प्राथमिकता भी शराब है, गजब चाल चरित्र और चेहरे का बेहतरीन उदाहरण।
आप भी सुनिए

