ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी में व्यापारियों ने बाजार खोलने की मांग को लेकर राज्य के कोविड प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला फूंका। हल्द्वानी के व्यापारी पिछले कई दिनों से बाजार खोलने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। व्यापारियों ने कहा की उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है और सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है, उन्होंने कहा कि सरकार को प्रतिदिन कुछ ही घंटे के लिए बाजार खोलने का आदेश जारी करना चाहिए।

