देहरादून – प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होती दिखाई दे रही है। वहीं कोरोना की वजह से हो रही मौतें की संख्या में कमी जरूर आई है लेकिन मौत के आंकड़े चिंतित करने वाले हैं, यही वजह है कि कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ा दी गई है। प्रदेश में सरकार ने 15 जून तक कर्फ्यू लागू रखा है। हालंकि इस बार कोविड कफ्यू में रियायद देते हुए सरकार ने 2 दिन राशन और 3 दिन शराब की दुकाने खोलने का आदेश जारी किया है।

हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड

कांग्रेस ने शराब की दुकानें खोलने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा तो कांग्रेस के बयान पर पलटवार करने के लिए कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आगे आये। रावत ने कहा कि राशन की दुकानें प्रदेश में ज्यादा है, वहीं शराब की दुकानें कम है, दुकानों पर भीड़ न लगे इसलिए सरकार ने शराब की दुकानों को 3 दिन खोलने की अनुमति दी है।

रावत ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग ही सबसे ज्यादा शराब की दुकान के बाहर खड़े दिखाई देते है और विरोध भी वही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *