हरिद्वार – उत्तराखंड सरकार द्वारा कोविड-19 शुरू की समय सीमा बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। सरकार के इस फैसले के विरोध में हरिद्वार के कई व्यापारी संगठन उतर आए। सोमवार को हरिद्वार में सरकार के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किए गए प्रदर्शनकारियों की केवल एक ही मांग थी की उन्हें व्यापार के लिए छूट दी जाए।

महानगर व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रांतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉक्टर नीरज सिंघल और महामंत्री संजय गिरवाल के नेतृत्व में रिक्शा चलाकर सरकार का विरोध जताया गया।
वही कोविड कर्फ्यू के कारण ट्रेवल कारोबार से जुड़े व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित प्रभावित हुए है। हरिद्वार के ट्रेवल कारोबारियों से जुड़े कई संगठनों ने सरकार द्वारा उत्तराखंड में 15 जून तक कोविड कर्फ्यू बढ़ाने का उग्र विरोध प्रदर्शन किया। विरोध यात्रा निकाली गई और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम को ज्ञापन भी सौंपा गया। ट्रेवल कारोबारी ने सरकार से राहत पैकेज देने की माँग की है।
मैक्सी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गिरीश भाटिया ने कहा कि कोविड 19 उनके लिए कोविड 20 और कोविड 21 हो गया है। 2 साल से उनका कारोबार ठप पड़ा है। ट्रैवल कारोबारियों की 2 साल का टैक्स माफी, गाड़ियों के परमिट की समय सीमा बढ़ाने, बैंक लोन माफी के साथ ही ड्राइवरों के लिए आर्थिक मदद समेत कई मांगे हैं।

