हरिद्वार – केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा साल 2009 में शुरू बनाई गई संस्था ‘स्पर्श गँगा’ टीम कोरोना काल मे भी लगातार लोगो की मदद कर रही है। संस्था से जुड़े सदस्यों द्वारा प्रशासन को सहयोग के साथ ही आमजन को घर-घर जाकर कच्चा राशन बांटा जा रहा है। टीम से जुड़े युवकों ने जरूरतमंद लोगों को बाटा राशन पिछले 2 साल से लगातार स्पर्श गंगा की टीम जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन बाट रही है।

स्पर्श गंगा टीम के सदस्य करण पंडित ने कहा मां गंगा की कृपा से वो यह कार्य कर रहे हैं। मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और उनकी बेटी आरुषि निशंक के सहयोग और समर्थन से वो पिछले 2 साल से जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं। दो दिन पूर्व भी प्रशासन को ऑक्सिमिटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, और दवाइयों की किट उपलब्ध कराई थी। इसके साथ ही उन्होंने डॉ निशंक के स्वास्थ्य लाभ हेतु मां गंगा से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *