ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं, यहीं वजह व्यापारी और आम लोग अब बाजार खोलने की मांग कर रहे हैं, प्रदेश में व्यापारी लगातार अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं, कभी बाजार में भीख मांगकर, तो कहीं थाली ताली बजा कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं, व्यपारी बाजार खुलवाने के लिए नेता प्रतिपक्ष से गुहार लगाते दिखते हैं तो कभी अलग-अलग कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर अपनी मांगे रखते हैं, लेकिन सरकार अभी कर्फ्यू के दौरान रियायत तो दे रही है लेकिन पूर्णरूप से बाज़ार खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
सरकार के फैसले से नाराज और परेशान व्यापारियों ने उत्तराखंड के न्याय के देवता कहे जाने वाले गोलू देवता के मंदिर में अर्जी लगाई, व्यापारियों का कहना है की गोलू देवता न्याय प्रिय देवता है और वह कभी अन्याय नहीं होने देते, लिहाजा सरकार तो सुन नहीं रही है हर जगह से उन्हें बाजार खोलने के मामले में निराशा ही हाथ लगी है, लिहाजा अब गोलू देवता ही उनके साथ न्याय करेंगे। व्यापारियों ने हल्द्वानी के हीरा नगर स्थित गोलू देवता मंदिर में अर्जी लगाई है।

