लक्सर (हरिद्वार) – हरिद्वार की लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम मुंडाखेड़ा में 80 वर्षीय वृद्धा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वृद्धा का केअर टेकर रहे राजेन्द्र का पुत्र राहुल ही उसका हत्यारा निकला। आरोपी राहुल ने ही सोती हुई कैलाशो देवी को गला दबाकर और पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। हरिद्वार के एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर हत्या का खुलासा किया।

कैलाशो देवी मुंडाखेड़ा गांव में अकेली रहती थी। 05 जून को सुबह घर के अंदर से ही उसका शव बरामद हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और मुंह मे कपड़ा ठूंसा हुआ था। कैलाशो देवी की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस की 10 अलग अलग टीमें लगाई गई थी। मंगलवार को हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि मृतका का केअर टेकर राजेन्द्र जिसकी अभी हाल ही में मृत्यु हुई है, का पुत्र राहुल ने ही वृद्धा की हत्या की है। राहुल ने स्वीकार किया है कि उसने ही पत्थर से कुचलकर और मुंह मे कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर डाली। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल ने बताया कि उसके पिता पिछले लगभग 15 सालो से महिला की देखभाल करते चले आ रहे थे, कुछ दिन पहले उनकी मृत्यु हो गई, उनकी तेरहवीं के दिन कैलाशो देवी ने उनके घर आकर अपने पैसे और जेवरात मांगे। इस दौरान उसने उन्हें बहुत हंगामा भी किया। वो पहले से ही उसके परिजनों और पत्नी पर तरह तरह के ताने कसती रहती थी। इसी से तंग आकर उसने कैलाशो देवी की हत्या का प्लान बनाया। 4 जून की रात को वह अपनी पत्नी की चुन्नी और रास्ते से पत्थर उठाकर कैलाशो देवी के घर में गया सोती हुई कैलाशो देवी पर पत्थर से वार कर और उसका मुंह दबा कर उसने उसकी हत्या कर दी और अपने घर आ गया। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

वही हत्या के खुलासे में पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज सिरौला, उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल, अंकुर शर्मा, यशवीर सिंह नेगी, विनोद भट्ट, संजय रावत और सिपाही अब्बल सिंह, बलबीर सिंह, विवेक गुंसाई, वीरेन्द्र, मनोज मलिक तथा एसओजी टीम प्रभारी जहाँगीर अली, हेड कांस्टेबल अहसान अली, सिपाही जाकिर हुसैन, सुरेश रमोला, नितिन कपिल और महिपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *