ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ

कानपुर (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित हाइवे पर मिनी बस व विक्रम में जोरदार टक्कर हो गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस हादसे में 16 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

जनपद के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद है, इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके हादसे पर दुख प्रकट किया है, वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *