ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – वैक्सीनेशन सेंटर में गजराज बिष्ट ने किया निरीक्षण, वैक्सिनेशन के लिए आ रहे लोगों के लिए पानी व अन्य चीजों की कराई व्यवस्था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार वैक्सीनेशन को लेकर बहुत गंभीर है, गजराज बिष्ट ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के सभी लोगों का वैक्सीनेशन हो, उन्होंने अपील की कि जिसका भी नम्बर वैक्सीनेशन के लिए आये वह वैक्सीन जरूर लें, किसी अपवाह में ना आये, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है।

