हरिद्वार – हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली स्थित पीएनबी चौराहे पर लोगो ने दो मोबाइल झपटमारों को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घटना दोपहर के वक़्त की बताई जा रही है। यहाँ बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक राहगीर का मोबाइल झपट लिया और भागने लगे। भागते समय सामने से आ रही कार से आरोपियों की बाइक टकरा गई और इनमें से दो युवकों को आसपास खड़े लोगो ने पकड़ लिया और धुनाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को भीड़ से छुड़ाया और कोतवाली ले आयी।
इस दौरान कई लोगो ने युवकों का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *