लक्सर (हरिद्वार) – लक्सर कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त करने वाले सामान भी बरामद किये है। गिरफ्तार हुए दोनों तस्कर सुल्तानपुर क्षेत्र के निवासी है जबकि है रसूलपुर कंकर खाता निवासी आरोपी फरार बताया जा रहा है।
दरअसल सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक नीलगाय का शिकार कर सुल्तानपुर गांव के अंदर ला रहे है। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क साधा और पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस टीम को गणपति स्टोन क्रेशर के पास टीवीएस मोटर साइकिल दिखाई दी। पुलिस ने तत्काल ही मोटरसाइकिल पर सवार दोनो लोगो को पकड़ लिया। इनके पास मोटरसाइकिल पर रखे बोरे से पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के अलावा एक छुरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से नसीम व नजारत उर्फ भूरा निवासीगण सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी जाहिद निवासी रसूलपुर कंकर खाता फरार होने में कामयाब रहा।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तीनों आरोपियों पर वन्यजीव जन्तु अधिनियम एक्ट के तरहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दो आरोपियों को न्यायालय समक्ष पेश किया है। वही फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

