हरिद्वार – उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। राज्य में आगामी 4 दिनों तक कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 11, 12, 13 और 14 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश देखने की संभावनाएं जताई है। इसके साथ ही 12 जून को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों समेत पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के लोगो को आगामी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि 10 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली। जिसका असर यह हुआ कि तापमान में कुछ डिग्री गिरावट देखी गई। 4 दिनों के लिए लिए अलर्ट के अनुसार प्रदेश के देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली जिले में हल्की बारिश की आशंका जताई है। तो वही, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

