हरिद्वार – देश में बढ़ रही महंगाई, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस आज सड़कों पर उतरी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवहान पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हरिद्वार महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने शिवालिक नगर रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली निकालकर बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। विमला पांडे ने कहा जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, करोना महामारी से जूझ रही जनता की चिंता ना करते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से दिन-प्रतिदिन डीजल और पेट्रोल, खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ती चली जा रही है, जनता की बिना चिंता किए हुए अपनी जेब की चिंता कर रही है। विमला पांडेय ने कहा कि ऐसी सरकार को 1 मिनट भी सत्ता पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा जिस तरह से बीजेपी सरकार में महंगाई है, कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खड़ी रहती थी, सुषमा दास, नीलम पांडे, ममता झा, सोना मिश्रा, सुषमा सहगल, मालती, सीमा, काजल आदि शामिल रहीं।

