ब्यूरो रिपोर्ट उधमसिंहनगर

रुद्रपुर (उधमसिंहनगर) – अपने ही सरकार में अधिकारियों के काम ना करने का आरोप लगाते हुए रुद्रपुर से बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल पीडब्लूडी आफिस में धरने पर बैठ गए। विधायक राजकुमार ठुकराल सड़को के अधूरे पड़े कार्य को लेकर काफी नाराज दिखे। सड़कों के काम ना होने से नाराज़ ठुकराल अधिकारियों पर जमकर बरसे। धरने पर बैठे ठुकराल ने तो यहां तक कह दिया कि क्या करूँ आत्महत्या कर लूं, अपने ऊपर आपके ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा लूं, पागल हो गया हूँ मैं आप से एस्टिमेट माँग-मांग कर। 7 दिन के अंदर काम शुरू करने के आश्वासन के बाद विधायक राजकुमार ठुकराल का धरना समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *