ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट मुताबिक प्रदेश के कई इलाकों में देर रात से ही बारिश हो रही है। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है, और आम जनता को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है। लेकिन मौसम विभाग अगले 3 दिनों के लिए नैनीताल और कुमाऊं के अन्य इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, एसएसपी नैनीताल का कहना है कि भारी बारिश के चलते आवाजाही प्रभावित ना हो इसको देखते हुए सभी कर्मचारियों को 24 घंटे डेंजर जोन पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

