हरिद्वार – उत्तराखंड काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पलटवार करते हुए कहा कि काँग्रेस खुद भटकी हुई पार्टी है और वो जनता को भी भटकाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यो जैसे पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ की सरकारें पेट्रोल डीजल पर वैट लगाकर अन्य राज्यों की तुलना में 6 रुपये प्रति लीटर महंगे दामो पर बेच रही है, जबकि उत्तराखंड में वैट काफी कम है। यदि काँग्रेस पार्टी इन राज्यों की सरकारों से वैट कम करवा दें तो तब उन्हें उत्तराखंड में डीजल पेट्रोल पर बोलने का अधिकार बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *