हरिद्वार – हरिद्वार के जटवाड़ा पुल से लेकर सिंहद्वार पुल तक ऑक्सीजन लेन का निर्माण होना है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एचआरडीए सचिव ललित नारायण मिश्र की महत्वकांक्षी योजना है। पर्यावरण मित्रो के साथ ही तमाम समाजसेवी संगठन उनके साथ है। योजना आयोग के पूर्व सदस्य विमल कुमार को टीम का संयोजक बनाया गया है। रविवार सुबह पूरी टीम ने ऑक्सीजन लेन वाली जगह का स्थलीय निरीक्षण किया। ललित नारायण मिश्र ने बताया कि 2 किलोमीटर लंबी ऑक्सीजन लेन में पीपल नीम बरगद जैसे ऑक्सीजन देने वाले अधिक से अधिक पेड़ों का रोपण किया जाएगा। रोपण के साथ-साथ पेड़ों के संरक्षण और देखरेख के लिए उनके द्वारा निरीक्षण किया गया है। टीम का हर एक सदस्य इस काम के लिए जी जान से जुट गया है। बहुत जल्द ही हरिद्वार के लोगों को ऑक्सीजन लेन के रूप में एक बड़ी सौगात मिलने वाली है।

टीम के संयोजक राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य विमल कुमार ने कहा कि प्राधिकरण की महत्वपूर्ण ऑक्सीजन लेन योजना को धरातल पर उतारने के लिए आज उनके द्वारा टीम के सभी सदस्यों को बुलाया गया था। सभी ने नहर पटरी पर स्थलीय निरीक्षण किया है। सभी से सुझाव भी लिए गए हैं। जल्द ही पूरी ऑक्सीजन लेन पर वृक्षारोपण करके अलग-अलग वाटिका का नाम दिया जाएगा। सभी लोगो को अलग अलग क्षेत्रों की देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी और इस कार्य योजना को सफल बनाया जायेगा।
गौरतलब है कि ऑक्सीजन लेन बनाने के लिए तमाम पर्यावरण प्रेमी समाज सेवी संगठन और गंग नहर के किनारे सुबह शाम टहलने वाले लोग भी आगे आए हैं। सभी के सुझाव मांगे गए हैं।

