ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को बरेली रोड के पास दिलशाद के बगीचा में फेंक दिया गया। वहीं इस हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी जगदीश चन्द्र ने पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सारे फिंगरप्रिंट्स और अन्य चीजों को एकत्र किया, वही एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि कैटरिंग का काम करने वाले मृतक युवक का नाम सोनू गुप्ता है, जो कि उजाला नगर का रहने वाला है, प्रथम दृष्टया गला घोटकर हत्या का मामला लग रहा है, पुलिस परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है, एसओजी और पुलिस की अन्य टीमें मामले के खुलासे को लेकर काम कर रही हैं और जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *