हरिद्वार – जिलाधिकारी सी0 रविशंकर के निर्देशन, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0 के0 झा0 के मुख्य संयोजन एवं वैक्सीनेशन सेन्टर के नोडल अधिकारी/रेडक्राॅस सचिव डा0 नरेश चौधरी के संजोजन में जनपद हरिद्वार में कोविड-19 वैक्सीन 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों को जिनको प्रथम वैक्सीन डोज लग चुकी है उनके लिये द्वितीय डोज वैक्सीन लगाने का अभियान ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कोविड-19 वैक्सीन सेन्टर पर जोर शोर से चल रहा है, रेडक्राॅस के सचिव डा0 नरेश चौधरी के नेतृत्व में रेडक्रास की टीम वैक्सीन लगवाने के साथ-साथ सभी लाभार्थियों को कोविड-19 गाईड लाईन पालन करने के लिये विशेषरूप से जागरूक करने में सक्रीय सहभागिता कर रही है। वैक्सीनेशन सेंटर पर जितने भी लाभार्थी वैक्सीन डोज लगवा रहे है उन सभी को रेडक्रास के सचिव डा0 नरेश चौधरी विशेष रूप से संकल्प दिलाते है कि हमें ‘‘दवाई भी कड़ाई भी‘‘ संदेश का अनुपालन आवश्यक रूप से करना है।

भारत सरकार एवं उत्तराखण्ड राज्य सरकार की कोविड-19 गाईड लाईन के निर्देशों को अपनी रोज की दिनचर्या में ढालकर अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यो का निर्वहन करना है, क्योंकि कोरोना की द्वितीय लहर हमारी लापरवाही से ही आई है, जो परिवार कोरोना की द्वितीय लहर में अपना सदस्य खो चुके हैं, उस परिवार को भी सच्ची श्रध्यांजलि तभी होगी जब सम्पूर्ण जन समाज कोरोना जैसी महामारी से जागरूक होकर अपने एवं अपने परिवार को सुरक्षित कर सकें।
ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय वैक्सीन सेन्टर पर 100 लाभार्थियो के लिए को-वैक्सीन स्लोट एवं 100 लाभार्थियों के लिये कोविशिल्ड वैक्सीन का स्लोट दिया गया हैं, जिसकी परिपेक्ष्य में सभी लाभार्थियों ने को-वेक्सीन की द्वितीय डोज लगवाई परन्तु कोविशिल्ड वैक्सीन के लाभार्थियों को 84 दिवस पूर्ण न होने के कारण द्वितीय डोज की वैक्सीन नही लग पाई। वैक्सीनेशन सेंटर पर रेडक्राॅस स्वयं सेवकों में विकास देसवाल, डा0 उर्मिला पाण्डेय, श्रीमती पूनम, प्रतिभा, इस्सीका, र्कीति राणा, अनिल सिंह नेगी, सलोनी, शैलजा, के द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।

