मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – मिशन हौसला के तहत रानीपुर पुलिस क्षेत्र में रह रहे बुजुर्गों के सम्मान के साथ ही क्षेत्र में अकेले निवास रह रहे बुजुर्ग लोगों से लगातार मुलाकात कर रही है। पुलिस द्वारा उनके घर जाकर हाल समाचार प्राप्त कर रही है। इसी क्रम में रानीपुर पुलिस आज शिवालिक नगर निवासी इन बुजुर्गों के घर पहुंची। रानीपुर पुलिस टीम द्वारा उनके हाल समाचार और परेशानियां पूछी गई, साथ उन्हें हेल्पलाइन नंबर भी दिया जा रहा है। बुजुर्गों को बताया गया कि किसी भी तरीके की परेशानी होने पर वह उन्हें तुरंत सूचना दें, ताकि पुलिस उनकी मदद कर सकें।

