ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की वह सिर्फ कांग्रेस की नेता नही थी बल्कि सबकी नेता थी, उनके निधन पर उत्तराखंड वासियों को भारी क्षति पहुंची है। मैं उनके निधन पर परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं उनको अपने चरणों में स्थान दे और ईश्वर उनके परिवार को यह कष्ट सहन करने की शक्ति दे।

