हरिद्वार – सामाजिक कार्यकर्ता व महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बैठक कर चार धाम यात्रा सुचारू रूप से शुरू करने एवं बाजारों को 1 दिन साप्ताहिक अवकाश छोड़कर लगातार सुचारू रूप से खोलने की मांग राज्य सरकार से की है। सेठी ने कहां की लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने से व्यापारी वर्ग में एक उम्मीद की किरण जगी है आर्थिक रूप से टूट चुके व्यापारियों को राज्य सरकार द्वारा कोई राहत पैकेज अब तक नहीं दिया गया जिससे व्यापारी अपने घर का पालन पोषण करने में असमर्थ है। अब व्यापारी परेशान हो चुका है इसलिए राज्य सरकारों को व्यापारी वर्ग को राहत देते हुए पर्यटन से जुड़े उत्तराखंड हरिद्वार में बाजारों को साप्ताहिक अवकाश छोड़कर बाकी के दिनों में सुचारू रूप से खोलने की अनुमति देनी चाहिए साथ ही चार धाम यात्रा को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सुचारू रूप से शुरू करना चाहिए। क्योंकि उत्तराखंड की आजीविका का आधा हिस्सा चार धाम यात्रा पर निर्भर करता है इसलिए सरकार को अनुमति प्रदान करनी चाहिए।

बैठक में व्यापारियों द्वारा हरिद्वार के सभी व्यापारियों से बिना मास्क के किसी भी यात्री को सामान ना देने की अपील की एवं स्वयं भी मास्क ओर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सुखीजा, सोनू सुखीजा, भूदेव शर्मा,अमित कमती, राजेश शर्मा, दीपक मेहता, संजू प्रजापति, मनीष धीमान, विनोद कुमार, राजेश कुमार, राजू कुशवाहा, दीपक मेहता, रवि प्रकाश ,योगेश अरोड़ा, एस एन तिवारी उपस्तिथ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *