ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने वालों का ताता लगा हुआ हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने हल्द्वानी पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष के आवास संकलन में जाकर इंदिरा ह्रदयेश के पार्थिव शरीर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की, इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश उत्तराखंड की राजनीति में सबसे बड़ा और कद्दावर चेहरा थी, जिनके जाने से सभी को क्षति हुई है और जिसकी भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती है।
तीरथ रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि इंदिरा हरदेश उत्तराखंड की राजनीति का वह चेहरा था, जिसने हर वर्ग के लिए काम किया उन्होंने हमेशा विकास की सोच के साथ प्रदेश और समाज के लिए काम किया है।
मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
वही इन्दिरा ह्रदयेश के पुत्र सुमित ह्रदयेश ने कहा कि उन्होंने अपनी माँ से राजनीति में बहुत कुछ सीखा, इन्दिरा ह्रदयेश ने कभी भी किसी दल के व्यक्ति का विरोध नही किया, हमें उनकी कार्यशैली से सीख लेनी चाहिए साथ ही उन्होंने जिंदगी भर समाज के लिए कार्य किया है।
सुमित ह्रदयेश, पुत्र इंदिरा ह्रदयेशद
किशोर उपाध्याय, कांग्रेस नेता उत्तराखंड
देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड
हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस वरिष्ठ नेता उत्तराखंड
प्रेम चन्द्र अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष
अरविंद पांडेय, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड
हरक सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड

