हरिद्वार – हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी काफी सक्रिय नजर आ रही है। इससे पूर्व बीजेपी ने हरिद्वार पंचायत चुनाव में बहुत बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन इस बार बीजेपी के सभी बड़े नेता पंचायत चुनाव के लिए हरिद्वार में जुटे हुए है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई बड़े नेताओं ने हरिद्वार में बैठक की और चुनाव मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को जीत का मूलमंत्र दिया।

इस दौरान जिले में विधानसभा हारे हुए सभी प्रत्याशियों को भी बुलाया गया था। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि हरिद्वार में दो तिहाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे और अपना अध्यक्ष भी बनाएंगे। दूसरी और सांसद निशंक ने कहा कि जब केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है इसलिए पंचायत चुनाव में भी जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *