हरिद्वार – प्रदेश व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने पंडित गोविन्दबल्लभ पंत की जयंती मनाई। पदाधिकारियो ने देवपूरा पंत पार्क में फ़ुल माला पहनाकर याद किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा की पंत जी आज के युवाओ के लिए एक आदर्श है उन्होंने अपने जीवन में जो कार्य किए वह वास्तव में आज के नोजवानो को अपने व्यवहार में लाना चाहिए। चौधरी ने कहा की पंत जी भारत के एक महान तपस्वी थे और उनकी सोच आज साकार उत्तराखंड राज्य के रूप में हुई है आज उनके सपने तब ही पूरे होगे जब उत्तराखंड राज्य से पलायन पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा और यहाँ का युवा अन्य प्रदेशो में रोज़गार की तलाश में दर दर भटकना बंद कर देगा। पिछले कुछ वर्ष से सरकार इस और काफ़ी अच्छे कदम बढ़ा रही है और जल्दी ही पंत जी के सपनो का राज्य हमारे सामने होगा।

इस अवसर पर व्यापारी नेता विनोद मिश्रा ने कहा की पंत जी की एक सिद्धांतों की एक पाठशाला थे और हम सब उनके जितना उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे वो ही हमारे जीवन को अच्छा और सच्चा बना पाएगा।

इस अवसर पर सुमित अरोरा, सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, रिकी अरोरा, संदीप पाल, दीपक गोनियाल, मयंकमूर्ति भट्ट, अजय अरोरा व विशालमूर्ति भट्ट आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *