मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र स्थित फूल गढ़ गांव में 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है की शराब पीने की वजह से इनकी जान गई है। बीती रात एक ही गांव में चार लोगों की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

दरअसल चुनाव के दौरान अक्सर अवेध शराब की तस्करी बढ़ जाती है, तमाम दावों के बावजूद इस पर पूरी तरीके से लगाम नहीं लग पाती है। हरिद्वार मे वर्तमान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है की चुनाव के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए शराब बाटी जाती है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा की मृतकों के जान जाने की वजह क्या रही। फिलहाल पुलिस टीमें गांव में जाकर मामले की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *