नैनीताल ब्यूरो रिपोर्ट
हल्द्वानी – उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में नियुक्तियों को लेकर पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने सवाल खड़े किए हैं। पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया की गलत तरीके से विभिन्न पदों पर नियुक्तियों को किया गया है। हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में काफी अनियमिता बरती गई है। उनका आरोप है की कई नेताओं के करीबियों को नियमों के विपरीत रखा गया है।
हरीश रावत ने राज्य सरकार से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा की आगामी 14 सितंबर को पहाड़ी आर्मी मुक्त विश्वविद्यालय में हुई भर्ती समेत राज्य में चल रहे कई अन्य भर्ती घोटाले के मामले को लेकर जन आक्रोश रैली करेगी और यह मांग की जाएगी कि इनकी सीबीआई जांच हो ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके।

