कलियर (हरिद्वार) – कलियर विधानसभा की चारों जिला पंचायत सीट बढेडी राजपूतान, दरियापुर दयालपुर, भारापुर और मेहवड़ खुर्द मे बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी ने पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लोगों से संवाद किया। इस दौरान पंचायत चुनाव प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा पंकज पाल समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुनीश सैनी ने क्षेत्र के लोगों से पार्टी प्रत्याशियों को जीतने की अपील की। मुनीश सैनी ने कहा की बीजेपी के नेतृत्व में देश के साथ प्रदेश में भी तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार जिला पंचायत चुनावों में पार्टी बहुत बेहतर रिजल्ट लेकर बड़ी जीत दर्ज करेगी।

