मयूर सैनी/सचिन कुमार
वहीं शराब पिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी फूलगढ़ गांव का ही रहने वाला है। पुलिस का कहना है की आरोपी ने अपनी पत्नी को ग्राम प्रधान का चुनाव जिताने के लिए अपने घर में कुछ लोगों को कच्ची शराब पिलाई थी। पुलिस ने आरोपी के खेत में दबाई गई 35 लीटर कच्ची शराब से भरी केन भी बरामद की है।

एसएसपी ने बताया कि वोटरों को लुभाने के लिए आरोपी ने छह महीने पहले अपने खेत में भट्टी लगाकर कच्ची शराब निकाली थी और अब चुनाव आने पर उसने खेत से 40 लीटर की एक केन निकालकर ग्रामीणों को पिलानी शुरू कर दी थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। इस मामले में फरार चल रही आरोपी की पत्नी और भाई को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है। एसएसपी ने कहा की बिसरा की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी की इन 5 लोगों की मौत की वजह क्या है।

