मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – हरिद्वार में दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गई। घटना बहादराबाद थाना क्षेत्र के मरगूबपुर गांव की है जहां पति-पत्नी की लड़ाई में पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी। पिता की जान जाते देख बेटे ने भी सौतेली मां को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। और खुद थाने पहुंचकर पूरी कहानी बयां की। युवक की बातें सुनकर पहले पुलिस भी हक्की बक्की रह गई और जब पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो पति पत्नी का शव पड़ा हुआ था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले पति पत्नी का नाम इनामुल हक और सितारा है। सितारा इनामुल हक की दूसरी पत्नी थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था। हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि आरोपी तोहिद को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

