हरिद्वार – हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में हुए शराब कांड के बाद फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में आज पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने इन दोनो गांवो में पीड़ित परिवार से मिले। सांसद निशंक ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि शराब पीने के बाद बीमार हुए ग्रामीणों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। उन्होंने दावा किया कि शराब पीने से जिन ग्रामीणों की मौत हुई है उनके परिजनों को सरकार की तरफ से मदद दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर से चेतावनी दी कि इस कांड के दोषियों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा।
निशंक ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे मौकों पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि गंभीरता दिखाते हुए पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।

