रुड़की (हरिद्वार) – नगर निगम सभागार, रुड़की में हरिद्वार जिला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के निमित्त पिरान कलियर, भगवानपुर, मंगलौर, खानपुर और झबरेड़ा विधानसभा के वार्डों के प्रत्याशी, संयोजक एवं प्रभारियों के साथ बैठक कर 2022 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों ने चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के विषय में व्यापक चर्चा की। इस अवसर पर कलियर विधानसभा से बीजेपी के प्रतियाशी रहे मुनीश कुमार सैनी, खानपुर से प्रत्याशी रहीं रानी देवयानी व अन्य विधानसभा के प्रत्याशी भी मौजूद रहे।

गौरतलब है की प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेता लगातार हरिद्वार पंचायत चुनाव के मद्देनजर बैठके कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं का दावा है की इस बार के पंचायत चुनाव में पार्टी का रिजल्ट बेहतर होगा। वहीं 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रतियासी रहे तमाम नेता भी अपने अपने विधानसभा में जिला पंचायत सदस्य प्रतियासियों की जीत के लिए जनता से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार, जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह एवं वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

