मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – पथरी शराब कांड के बाद आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है। गुरुवार को आबकारी विभाग की टीम ने हर की पौड़ी क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की 8 पेटियां बरामद की है। एक महिला पकड़ी गई है। बरामद शराब की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। दूसरी ओर लक्सर और हरिद्वार से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में भी छापेमारी की कार्रवाई की गई है जिसमे लक्सर के पीतपुर गांव से सटे जंगल में छुपाकर रखी गई 3 हजार किलो लहन बरामद की। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। दूसरी तरफ रुड़की क्षेत्र में भी 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।

आपको बता दे कि जिले के नए आबकारी अधिकारी का चार्ज संभालते ही प्रभा शंकर मिश्रा ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। गुरुवार को पूरे जिले में आबकारी विभाग की टीमों ने छापेमारी की कार्यवाही की। आबकारी विभाग की टीम ने लक्सर के सिद्धडू, मारगपुर, पीतपुर चिड़ियापुर और हरिद्वार के शांतर शाह, सहदेव पुर अहमदपुर ग्रांड आदि क्षेत्रों से 3000 किलो शराब बनाने का लहन बरामद किया।
जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए टीम बनाकर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी।

