हरिद्वार – पथरी शराब कांड के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। आबकारी विभाग की टीम ने लक्सर के कुंआखेड़ा गांव में छापेमारी कर एक घर से दो हजार लीटर कच्ची शराब बनाने का लहन और बीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी होने में कामयाब रहा। आबकारी विभाग की टीम ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है।
दरअसल पथरी शराब कांड के बाद आबकारी आयुक्त ने लापरवाही बरतने के आरोप में हरिद्वार के जिला आबकारी अधिकारी, लक्सर के आबकारी निरीक्षक समेत आबकारी विभाग के नौ कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। हरिद्वार के नए जिला आबकारी अधिकारी का पद संभालते ही प्रभा शंकर मिश्रा द्वारा आबकारी विभाग की पूरी टीम के साथ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा भी छापेमारी की कार्रवाई में शामिल रहे। हालांकि छापेमारी की कार्रवाई से पहले ही आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि बरामद लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है। इस मामले के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए कर दिए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

