हरिद्वार – जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में वन्य जीवों के घुसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात जगजीतपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में 3 हाथी का एक झुंड कॉलोनी में घुस आया। सूचना मिलते ही वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और बमुश्किल तीनों हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। वही सोशल मीडिया पर हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

