हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत देश भर के तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज सेवा से जुड़े लोग पोस्ट कार्ड के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं संदेश भेज रहे हैं।
उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पोस्ट कार्ड के जरिए शुभकामना संदेश भेजा। हरिद्वार स्थित एक धर्मशाला में कनखल मंडल के अध्यक्ष मयंक गुप्ता द्वारा आयोजित पोस्ट कार्ड कार्यक्रम में कई डॉक्टर, शिक्षक, समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने मदन कौशिक के साथ डाक के जरिए पीएम मोदी के लिए दीर्घायु की कामना से भरा पोस्टकार्ड भेजा।
इस दौरान मदन कौशिक ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी देश का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं उससे निश्चित है कि देश बहुत जल्द ही विश्व गुरु बनेगा।

