हरिद्वार – उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मदरसों के सर्वे का आदेश के बाद स्वामी रामदेव का बड़ा बयान दिया है। स्वामी रामदेव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कुछ लोग उन्माद और गलत गतिविधियों के मंसूबे पाले बैठे थे। सीएम धामी ने इसका संज्ञान लेकर मदरसों की जॉच कराने का जो निर्णय लिया है वो स्वागत योग्य है। इसके साथ ही स्वामी रामदेव ने ये भी कहा कि उत्तराखंड में आज से तीस साल पहले इस्लामिक उन्माद नहीं था लेकिन आज कुछ लोग कुत्सित तरीके से देवभूमि उत्तराखंड में उन्माद और धर्म परिवर्तन जैसे काम करके दूषित करने का काम कर रहे हैं जो निंदनीय है।
गौरतलब है कि स्वामी रामदेव हरिद्वार के भूपतवाला स्थित आनंद पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद महाराज द्वारा की जा रही भागवत कथा में भाग लेने पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया हैं।

