लक्सर (हरिद्वार) – लक्सर के निरंजनपुर गांव में प्रधान पद के उम्मीदवार ऋषि पाल ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है, अगर इसी तरह से उन्हें ग्रामीणों का प्यार मिलता रहा तो उनकी जीत निश्चित है। ऋषि पाल ने कहा कि सबसे पहले गांव में सड़के नाली के साथ साथ गांव में डिग्री कॉलेज, प्राथमिक स्वास्थ्य हॉस्पिटल उनकी प्राथमिकता में शामिल है, जिससे आमजन को किसी भी तरह की कोई दिक्कत परेशानी ना हो।

ऋषि पाल ने बताया की प्रधान बनने से पहले ही गांव में अपने निजी खर्च पर कुछ काम करना शुरू किया था। उन्होंने कहा की वह गांव की समस्याओं से अवगत हैं, क्षेत्र की जनता ने अवसर दिया तो गांव के विकास के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *