हरिद्वार – उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति के तहत गरीब, बेसहारा और भिक्षावृत्ति करने वाले छोटे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को लक्सर के जीआरपी थाने में क्षेत्र के कई गरीब बच्चों को प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के सहयोग से जीआरपी संस्था द्वारा स्कूल बैग, पेंसिल, किताब कॉपी समेत अन्य कई पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान एसएसपी जीआरपी ददन पाल समेत जीआरपी पुलिस के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसएसपी जीआरपी ददन पाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन मुक्ति चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मुक्ति के तहत गरीब बेसहारा और भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने के साथ ही पाठ्य सामग्री वितरित की जा रही है। आज भी सामाजिक संगठन प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया के सहयोग से लक्सर क्षेत्र के कई बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई है। इसके साथ ही ददन पाल ने बताया कि यदि क्षेत्र में अन्य और भी गरीब बेसहारा और भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चे पढ़ाई करने से वंचित है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए जीआरपी पुलिस ऑपरेशन मुक्ति के तहत इन बच्चों को पढ़ाने लिखाने का जिम्मा उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *