हरिद्वार – हरिद्वार में श्री परशुराम अखाड़े के तत्वाधान में ब्रह्मलीन संत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि दी गई। परशुराम घाट पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हरिद्वार की मेयर अनिता शर्मा समेत बड़ी संख्या में साधु संत भी मौजूद रहे। इस दौरान साधु संतो ने केंद्र सरकार से स्वरूपानंद सरस्वती को मरणोपरांत भारत रत्न और उत्तराखंड सरकार से जोलीग्रांट एयरपोट का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की।
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि ब्रह्मलीन संत ने देश में सनातन धर्म के लिए कई महान कार्य किए है इसलिए देशहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नही जा सकता।
मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि ब्रह्मलीन संत जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के दिखाए रास्ते पर चलकर सभी लोगो को देशहित में कार्य करने चाहिए।
वही समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि ब्रहलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने समाज की अनेक कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है।

