देहरादून – उत्तराखंड में पशुओं में लंपी बीमारी के मामलों को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। गायों में हो रही लंपी बीमारी को लेकर सौरभ बहुगुणा ने कहा उत्तराखंड में अभी तक 20505 पशु लंपी से ग्रसित हैं। जबकि 8028 पशु इस बीमारी से पूर्ण रूप से ठीक हो चुके हैं। वहीं 341 पशुओं की जान गई है। उत्तराखंड में पशुओं में मृत्यु दर 1.6% है।
सौरभ बहुगुणा ने केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा की भारत सरकार से उत्तराखंड सरकार को बहुत सहयोग मिल रहा है। सौरभ बहुगुणा ने पशुपालकों से अनुरोध किया की वह पशुओं का जीवन बीमा जरूर करवाएं। वहीं लंपी के मद्देनजर पशुपालन विभाग टोल फ्री नंबर भी जारी किया है 18001208862 इस नंबर पर फोन करके पशुपालक पशु के बीमार होने की सूचना दे सकते हैं।

